Showing posts with label Family. Show all posts
Showing posts with label Family. Show all posts

Friday, December 3, 2010

Emotional Blackmail

बुढा हो गया हूँ मरने से पहले बहु नसीब होगी या नहीं ?

> अपने मरने से पहले दुसरे के मरने का इंतजाम | hihihihi

> अभी आपको बहु चाहिए, साल के बाद इसी मरने के तर्क पर आप एक पोता भी मांगेंगे |

यही समाज का रिवाज है

> समाज का रिवाज़ तो सती प्रथा भी थी , जो इस वक़्त हम गलत समझते हैं |

परिवार कि अवहेलना कर रहे हो

>अवहेलना तब होती जब मैं इस लायक ही होता कि मैं किसी लड़की कि जिम्मेदारी ले सकू |

माँ बाप बच्चों के लिए कितना कष्ट उठाते हैं

> कष्ट हमने भी उठाये हैं | ये जानते हुए भी के पढाई लिखाई समय कि बर्बादी है हम लगे रहे हैं दिन रात | वरना नहीं पढना किसे अच्छा नहीं लगता | देखिये उन लडको को जो आवारा निकल गए, उनके माँ बाप उनकी शादी के लिए चिंतित हैं लेकिन लड़के पर दबाव नहीं | गैर जिम्मेदार होने का इनाम पा रहे हैं वो लड़के |

अगर हमारे बलिदान देने से आपका कोई हित होता है तो किसी भी परीक्षा से गुजरने को तैयार हैं | आप हमें खुश देखना चाहते हैं, वो हम हैं | आपकी ये जिद इशारा कर रही है आपके किसी और मकसद का | समाज द्वारा आपको दी गयी "कथित" जिम्मेदारी के निर्वाह का | जो कि हमारे समझ के बाहर है |